धनबाद: 22.05.26
आज दिनांक 22.05.26 को धनबाद मंडल में “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026” के आठवें दिवस के अवसर पर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया | अभियान के तहत रेल कर्मियों, सफाई कर्मचारियों तथा खान-पान स्टॉल के वेंडरों को विशेष रूप से प्रशिक्षित करते हुए जैविक (गीले) एवं सूखे कचरे को प्रारंभिक स्तर पर ही अलग-अलग करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई | साथ ही स्टेशनों पर सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः बंद करने की अपील करते हुए पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने का संकल्प दिलाया गया | इस दौरान नीले डस्टबिन का उपयोग सूखे कचरे तथा हरे डस्टबिन का उपयोग गीले कचरे के लिए करने संबंधी जागरूकता भी फैलाई गई | अभियान का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं वेंडरों को कचरे को अलग-अलग करने (वेस्ट सेग्रिगेशन) तथा प्लास्टिक उपयोग में कमी के प्रति जागरूक बनाना था, ताकि रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ रेलवे के कार्बन फुटप्रिंट को कम कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दिया जा सके |