पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान शुरू: 142 सीटों पर 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

Share This News

पश्चिम बंगाल (WEST BENGAL): राज्य में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जहां कुल 1,448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी पहली बार राज्य में सरकार बनाने के इरादे से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी है।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जनता किसे सत्ता सौंपती है—क्या ममता बनर्जी अपना किला बचा पाएंगी या भाजपा इस बार नई इबारत लिखेगी।

Leave a comment