उच्च वर्गीय लिपिक में 4, प्रधान लिपिक में 4 तथा 5 अमीन को मूल कोटि से ग्रेड 3 में दी गई प्रोन्नति
आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति तथा जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गयी।
जिला स्थापना समिति की बैठक में निम्न वर्गीय लिपिक से उच्च वर्गीय लिपिक में 4, उच्च वर्गीय लिपिक से प्रधान लिपिक में 4 तथा अमीन को मूल कोटि से ग्रेड 3 में प्रोन्नति दी गई। साथ हीं 25 लिपिक, 2 राजस्व उपनिरीक्षक तथा 1 अनुसेवक को सेवा संपुष्टि की स्वकृति दी गई।
वहीं जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक में 76 पंचायत सेवक को सेवा संपुष्टि तथा 32 पंचायत सेवक को एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीबी श्री राजीव रंजन, स्थापना उप समाहर्ता श्री दिलीप महतो समेत अन्य विभाग के पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहें।