सुरक्षा प्रहरी कर्मचारी संघ ने उपमुख्य श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष दिया एक दिवसीय धरना

Share This News

धनबाद: मंगलवार को सुरक्षा प्रहरी कर्मचारी संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ के द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना उपमुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) के कार्यालय श्रमेव जयते भवन ,मुरली नगर जगजीवन नगर, धनबाद पर पुर्व घोषित कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना का मुख्य उद्देश्य आईआईटी आईएसएम से संघ से जुड़े 110 सुरक्षा प्रहरियों को बिना किसी पूर्व सुचना व बिना किसी कारण के हटा दिया गया। बार-बार आईआईटी आईएसएम प्रबंधन से गुहार लगाने के बावजूद भी इन्हें काम पर वापस नहीं रखा गया । जबकि जो सुरक्षा प्रहरी संघ से नहीं जुड़े हैं उन्हें काम पर रखा गया है। विदित हो कि हटाए गए सभी सुरक्षा प्रहरी पिछले 20 से 25 वर्षो से लगातार कार्य करते आ रहे थे।
महामंत्री प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि आईआईटी आईएसएम के सीएलआरए रजिस्ट्रेशन में विशंगतिया है इनका कलर सीएलआरए पंजिकरण 2009 में लिया गया है और संसोधन भी समय-समय पर नहीं करवाया गया है । इस अनुसार इनके अंतर्गत कार्यरत सारे ठिकानेदारों का भी श्रम अनुज्ञप्ति में घोर गड़बड़ीया है । मामला उप मुख्य श्रमायुक्त के संज्ञान में देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करना अत्यंत हि दुर्भाग्यपूर्ण है। उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) धनबाद के असहयोग पुर्ण रवैया से क्षुब्ध होकर ये धरना इनके कार्यालय पर दिया गया है इसके बाद भी अगर संघ कि जायज़ मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो चरण बद्ध आंदोलन किया जाएगा। धरना में मुख्य वक्ता भारतिय मजदूर संघ से सह मंत्री नवनित सिंह, उपाध्यक्ष राघवेंद्र पांडे , सह संगठन मंत्री कृष्ण कन्हैया आषुतोष कुमार, भवन निर्माण विभाग कामगार यूनियन जिला मंत्री प्रभाकर कुमार चौधरी, खेतिहर मजदूर संघ से शिवप्रसाद वर्मा थे।तथा सुरक्षा प्रहरी संघ से उपाध्यक्ष गोरख राम, मनोज साव,सह मंत्री इन्द्रजित सिंह सह मंत्री जितेंद्र सिंह संगठन मंत्री तेज नारायण शर्मा,रिजु साव,बिजय राम,चन्दन राम,दिपक ओझा,बजरंग शर्मा उपेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों सुरक्षा प्रहरियों ने धरना में उपस्थित होकर अपना योगदान दिया।

Leave a comment