पिंटू कुमार सिंह ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर जितेंद्र कुमार को दी बधाई

Share This News

धनबाद शनिवार को धनबाद जिला जनता दल यू. के जिलाध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने धनबाद बार एसोसिएशन के महासचिव अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार सिंह को अपने पहले ही प्रयास में झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी। चुनाव में धनबाद से कुल सात प्रत्याशियों ने भाग लिया था, लेकिन इनमें से केवल जितेंद्र कुमार ही जीत हासिल करने में सफल रहे। जितेंद्र कुमार ने न केवल जीत दर्ज की, बल्कि स्टेट काउंसिल के लिए निर्धारित कोटा को भी पार कर अपनी मजबूत लोकप्रियता का परिचय दिया। चुनाव जीतने के लिए 676.55 वोट का कोटा निर्धारित किया गया था। जितेंद्र कुमार को कुल 690.71 मत मिले जो निर्धारित कोटा से 45 मत अधिक है। पिंटू कुमार सिंह ने जितेंद्र कुमार की जीत को पूरे धनबाद के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताया।

Leave a comment