आनंद मंगल ने लक्ष्य एक कदम साक्षरता की ओर को साकार किया

Share This News

धनबाद: रविवार को धनबाद क्लब के फिएस्टा हॉल में आनंद मंगल सोशल ऑर्गेनाइजेशन संस्था की सदस्यों ने समाज के विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया।संस्था ने आरसी डीसी , एकल, राउंड टेबल, महिला समिति, पवित्रम, प्राणिक हीलिंग, जीटो के अध्यक्ष की उपस्थिति में
“लक्ष्य – एक कदम साक्षरता की ओर” को साकार किया।बहुत गर्व के साथ संस्था ने पांचवीं बार 110 जरूरतमंद बालिकाओं को उनके पूरे वर्ष के लिए पुस्तकें, स्कूल यूनिफॉर्म और स्टेशनरी निःशुल्क भेंट की।अतिथियों ने संस्था की सराहना की और कहा आनंद मंगल बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। एक शिक्षित बेटी न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकती है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।आनंद मंगल संस्था की अध्यक्ष अलका मित्तल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज की सेवा करना और उनकी जरूरतों को पूरा करना है। संस्था हमेशा समुदाय की मदद के लिए तत्पर रहती है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती है।लक्ष्य – आयोजन की सफलता में संस्था की अध्यक्ष अलका मित्तल के साथ संगीता अग्रवाल, मीनू, रेखा रूंगटा, रश्मि, रंजना, संगीता, पायल, नीतू, सरोज, सपना, रेखा, उमा, सुनीता, किरण, सीमा, पिंकी, दीप्ति, श्वेता, संतोष, बरखा, पूनम, सुनीता, कीर्ति, डोली, माधवी, प्रियंका, पूनम, अर्चना, आशा, कविता, शीतल, अंजू, प्रीति, विजेता, प्रतिमा, निधि, रिद्धि, सुजाता वंदना, विभा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment