पिंटू कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की औपचारिक मुलाकात

Share This News

धनबाद/ पटना :धनबाद जिला जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में अपने पुत्र के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही एक ऐसे नेता हैं जिन्हें बिहार के विधान परिषद, विधानसभा लोकसभा तथा राज्यसभा का सदस्य बने। उक्त चारों सदन का सदस्य होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह सौभाग्य बिरले ही किसी को प्राप्त होता है। नीतीश कुमार 21 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे वह अपने मुख्यमंत्री काल में विकास की बहुत लंबी रेखा खींच चुके हैं। अब शायद ही दूसरा कोई नेता विकास का इससे लंबी रेखा खींच सके। पिंटू कुमार सिंह ने मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार को उनकी बहुत ही आकर्षक तस्वीर भेंट की।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment