ईस्ट जोन डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की पहली बैठक संपन्न

Share This News

धनबाद: उड़ीसा राज्य के भुवनेश्वर जिला में आयोजित ईस्ट जोन डेकोरेटर्स वेलफेयर ऐसोंशियसन की पहली बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक में उड़ीसा, झारखंड, बिहार, वेस्ट बंगाल और असम से एसोसिएशन के सदस्य सम्मिलित हुए। प्रदीप सिंह ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ऑल इंडिया डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन को और मजबूत बनाना और एकजुट होकर पूरे भारत में संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाना है।बैठक मे सर्वप्रथम इस्ट जोन के सभी राज्यो को मिलाकर एक कमिटी गठन की गई। कमेटी मे सर्व सम्मति से चुनाव की गई जिसमें चेयरमैन वासेंद्र राय वेस्ट बंगाल,अध्यक्ष देवेन्द्र पांडा उड़ीसा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह धनबाद झारखंड,महासचिव शुशील कुमार वर्मा रांची ,ज्वाइंट सचिव निर्मल चक्रवर्ती वेस्ट बंगाल कोषाध्यक्ष मनोज कुमार महतो बोकारो से चुने गए। सक्रिय सदस्यों में द्वारिका प्रसाद तिवारी, राजेश भारती एल के महतो और पुरूषोत्तम कुमार रंजन को चुना गया।प्रदीप सिंह ने कहा बहुत शीघ्र ही कोर कमेटी तैयार कर इस्ट जोन के सभी राज्यो का गठन कर एसोसिएशन को और मजबूत बनाने का कार्य किया जायेगा ।

Leave a comment