विश्व शांति का संदेश देती हॉबी सेंटर की चित्रकारियां काफी प्रशंसनीय: कर्नल जे के सिंह
धनबाद : गोल्फ ग्राउंड में आयोजित धनबाद बुक फेयर 2026 में हॉबी सेंटर का आर्ट गैलरी इस बार आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आर्ट गैलरी में पहुंचे मुख्य अतिथि कर्नल जे के सिंह ने हॉबी सेंटर के डायरेक्टर व ख्याति प्राप्त आर्टिस्ट शिव शंकर धर के और उनके नेतृत्व में हॉबी सेंटर के कलाकारों के द्वारा बनाई गई चित्रकारियों की खूब प्रशंसा की। इस प्रदर्शनी में कला के दो अलग-अलग दौर को दर्शाती विशेष पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं पहले दौर की पेंटिंग में 47 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति है पहली बार शिव शंकर धर द्वारा बनाई गई एक अत्यंत दुर्लभ पेंटिंग प्रदर्शित की गई है। यह पेंटिंग 1979 में बनाई गई थी, जिसे लगभग 47 वर्षों के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक प्रदर्शनी (डिस्प्ले) में आम लोगों के सामने लाया गया है।दूसरी दौर की पेंटिंग में 2026 की समकालीन पेंटिंग (युद्ध और शांति) है जो वर्तमान समय यानी 2026 की वैश्विक परिस्थितियों को दर्शाती है। यह कलाकृति हाल के ईरान, अमेरिका और अन्य देशों के बीच चल रहे युद्ध और तनावपूर्ण माहौल पर आधारित आर्टिस्ट शिव शंकर धर ने बताया कि कला के जरिए शांति का संदेश दर्शाया गया है इस पेंटिंग के माध्यम से कलाकार ने युद्ध की विभीषिका और शांति की महत्ता को गहराई से समझाया है। पेंटिंग यह संदेश देती है कि युद्ध में विनाश ही होता है युद्ध का उसका परिणाम केवल बर्बादी है-घर जल जाते हैं, परिवार बिखर जाते हैं और कई लोगों के पास सिर ढकने की जगह तक नहीं बचती।आम आदमी की पीड़ा: एक आम इंसान और उसके परिवार को युद्ध के कारण किन भयानक दिक्कतों और दुखों का सामना करना पड़ता है, इसे रंगों और रेखाओं के माध्यम से उकेरा गया है। शिव शंकर धर की पत्नी पेंटिंग आर्टिस्ट जोईता धर ने बताया की पेंटिंग के द्वारा दुनिया से अपील की गयी है कि युद्ध को रोककर शांति बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि हिंसा में किसी का भला नहीं। बांगिया संगीत परिषद कोलकाता से संबंधित हॉबी सेंटर में पेंटिंग गुरु शिव शंकर धर से 4 वर्षों से पेंटिंग की बारीकियां को सीख रही कर्नल जे के सिंह की धर्मपत्नी नितिका सिंह की दो पेंटिंग एवं हॉबी सेंटर का प्रमाण पत्र लेकर देश के विभिन्न स्कूलों में ड्राइंग टीचर के पद पर जॉब कर रहे चित्रकारों एवं सेंटर के वर्तमान स्टूडेंट्स की एक से बढ़कर एक शानदार,दर्शनीय,महत्वपूर्ण थीम पर आधारित खूबसूरत पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया है जिसे देखकर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।