धनबाद बुक फेयर के दूसरे दिन उमड़ी भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Share This News

Dhanbad में आयोजित बुक फेयर के दूसरे दिन पुस्तक प्रेमियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। बीते दिन खराब मौसम के बाद आज मेले का माहौल पूरी तरह उत्साह और ऊर्जा से भर गया। पुस्तक और संस्कृति प्रेमियों की मौजूदगी ने पूरे प्रांगण को जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर स्वर्गीय A. K. Roy के जीवन पर आधारित पुस्तक “नई राह” का विमोचन किया गया। इस पुस्तक का लोकार्पण पूर्व सिंदरी विधायक Anand Mahato के करकमलों से, निरसा विधायक Arup Chatterjee की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

📚
स्टूडेंट्स फोरम के तहत आयोजित स्पीच प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में अक्षिता सिंह और कोशिकी कौशल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं दिव्यांश कुमार, दर्श वर्मा और संघवी मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे।
जबकि औइशी पाल, शिवाश वशिष्ठ, मेधांशु धर गुप्ता और नव्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

🎭
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया।
श्रीमती सूतपा सेनगुप्ता के निर्देशन में “स्पिलिंग” संगीत दल ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
इसके अलावा काकोली सेनगुप्ता और अनन्या रायचौधरी मलिक ने शानदार कविता पाठ किया, जबकि कुशन सेनगुप्ता और शुभ मिश्रा ने एकल संगीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी संगीतमय बना दिया।

📖
डिजिटल युग के बीच इस तरह के बुक फेयर का आयोजन समाज में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
आयोजकों ने अपील की है कि पुस्तक मेले को सफल बनाने और पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment