सभी अतिथियों एवं एकल अभियान के सदस्यों को तलवार एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया
धनबाद : एकल अभियान के युवा समिति के द्वारा युवाओं के प्रेरणा और मर्यादापुरुसोतम भगवान श्री रामचंद्र जी के परम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर गुरुवार को भुइफोड मंदिर से हनुमान मंदिर, रणधीर वर्मा चौक तक बहुत ही भव्य एवं शानदारशोभा यात्रा, गाजे बाजे व आकर्षक झांकीयों के साथ निकाला गया। इस वर्ष शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक थी। गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 4 बजे से एकल अभियान के उदय प्रताप सिंह व अमरेश सिंह के नेतृत्व में श्री राम शोभायात्रा धार्मिक झंडे, हनुमान जी, श्रीराम जी, छत्रपति शिवा जी, बिरसा मुंडा, बाहुबली हनुमान जी जैसे आकर्षक झाँकीयों के साथ अनेक शिव तांडव कर्तव्य, बाहर से ताशा टोली, जगह जगह इवेंट का कार्यक्रम एवं प्रदर्शन हुआ। श्री राम शोभा यात्रा रणधीर वर्मा चौक पर स्थित बजरंगबली मंदिर में महाआरती किया गया । और अंत में भारत माता की आरती के उपरांत मंच पर पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद मेयर संजीव सिंह, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह समाजसेवी अमरेश सिंह, आईआईटी आईएसएम के उपनिदेशक प्रोफेसर डॉ. धीरज कुमार,राष्ट्रीय सोशल स्वयंसेवक संघ के संचालक डॉक्टर सुनील कुमार, बलराम अग्रवाल, मुकेश सिंह,अनूप गोयल, सुमित भगत, एकल अभियान पूर्वी प्रभाग बी के अध्यक्ष रवींद्र ओझा, एकल अभियान के सदस्य कौशल पांडेय, श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, श्री राम शोभा यात्रा, धनबाद समिति से हर्ष राज, नीरज निखिल, अंकित कुमार, अलख नारायण पांडेय, रोहित कुमार, तृषाय व एकल अभियान में महत्वपूर्ण सहभागिता व मंच संचालक आयुष तिवारी सहित सभी महिला सदस्यों को तलवार एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।