दिव्यांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम

Share This News

धनबाद :नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों के विशेष स्कूल पहला कदम में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा करना था।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर बताया गया कि परीक्षा परिणाम केवल अंक नहीं होते, बल्कि यह बच्चों के पूरे वर्ष के प्रयास, सीख और प्रगति का प्रतिबिंब होते हैं। सफलता जहाँ बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती है, वहीं असफलता उन्हें आगे बेहतर करने की प्रेरणा देती है।अभिभावकों को प्रेरित किया गया कि वे अपने बच्चों का मनोबल बढ़ाएँ, उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें और हर परिस्थिति में उनका साथ दें। यह भी समझाया गया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर और स्कूल दोनों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।बैठक के दौरान शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को बच्चों की प्रगति रिपोर्ट प्रदान की गई तथा उनकी शैक्षणिक एवं व्यवहारिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, बच्चों की शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।कार्यक्रम के अंत में संस्था की सचिव अनिता अग्रवाल ने सभी बच्चों को उनके प्रयासों के लिए सराहा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग को भी सराहते हुए सभी से इसी तरह मिलकर बच्चों के बेहतर कल के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।

Leave a comment