Breaking News

धनबाद जंक्शन पर मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान चलाया गया

Share This News

धनबाद मंडल में बड़े स्तर पर टिकट जांच अभियान जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक रेलवे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में धनबाद स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आईसीपी दस्ता-02 और स्लीपर सेक्शन के एलआर चेकिंग स्टाफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

अभियान के दौरान कुल 95 यात्रियों को अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, गलत श्रेणी में सफर करने वाले और बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। जांच के क्रम में 48,240 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। साथ ही सभी यात्रियों को आगे से नियमों का पालन करते हुए वैध टिकट के साथ यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई।

अभियान के समय स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ भी देखने को मिली। धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश से पहले उचित टिकट अवश्य लें और जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें। मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Leave a comment