-क्षेत्र का विकास के साथ सेवा और शिक्षा के संकल्प के साथ थामेंगे क्षेत्र की कमान
धनबाद: नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या 29 में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गरमा चुका है। क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी और पार्षद प्रत्याशी नागेश्वर महतो उर्फ सप्पू महतो ने भुदा बस्ती और महावीर नगर समेत विभिन्न इलाकों में विशाल जनसंपर्क रैली निकालकर अपनी ताकत का अहसास कराया। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उमड़ी भारी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव और सेवा की राजनीति की ओर देख रही है। उन्होंने बताया कि अब वार्ड नंबर 29 से होगी नया धनबाद की पहचान।
युवाओं और महिलाओं का मिला भारी समर्थन
जनसंपर्क के दौरान विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं में उनके प्रति खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नागेश्वर महतो लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े रहे हैं, जिसके कारण उनके प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ गया है।
पार्षद का वेतन शिक्षा पर और शादियों में मुफ्त मदद
नागेश्वर महतो ने इस दौरान जनता के सामने कुछ क्रांतिकारी संकल्प रखे, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने घोषणा की कि पार्षद के रूप में मिलने वाली पूरी मानदेय राशि वे स्वयं पर खर्च न कर क्षेत्र के बच्चों की बेहतर शिक्षा और छात्रवृत्ति के लिए समर्पित करेंगे, क्षेत्र की किसी भी जरूरतमंद युवती की शादी में उनके द्वारा निशुल्क डेकोरेटर का सामान उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि परिवार पर आर्थिक बोझ कम हो सके।
विकास का नया रोडमैप
जनसंपर्क के दौरान नागेश्वर महतो ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड 29 को एक आदर्श वार्ड बनाना है। उन्होंने नालियों की सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और सड़कों की मरम्मत को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बार केवल वादों पर नहीं, बल्कि सेवा भाव और समर्पण को चुनकर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें।
