Breaking News

Rotary Club of Dhanbad द्वारा 20 फरवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Share This News

आज दिनांक 18.02.2026 को रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन जीवन ज्योति विशेष विद्यालय प्रांगण में किया गया। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के अध्यक्ष श्री नवल उपाध्याय जी ने सभी को बताया कि आगामी 20 फरवरी को रोटरी क्लब ( बिहार – झारखंड) की जिलापाल श्रीमती नम्रता नाथ जी का आगमन धनबाद में होने जा रहा है इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद एवं द मिशन हॉस्पिटल , दुर्गापुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सह परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इसमें हृदय रोग विशेषज्ञ, किडनी रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, मधुमेह रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन शामिल होंगे। जीवन ज्योति संस्थान के सचिव श्री राजेश परकेरिया जी ने सभी को बताया कि इस शिविर में लोगों का निःशुल्क ई सी जी, इको टेस्ट, शुगर टेस्ट, रक्तचाप जॉच एवं अन्य सभी प्रकार के जाँच निःशुल्क किए जाएंगे। इस शिविर का आयोजन दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति विशेष विद्यालय प्रांगण, बेकारबंध, धनबाद में प्रातः 10.00am से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस शिविर का लाभ जीवन ज्योति एवं ब्लाइंड स्कूल के बच्चों एवं अभिभावकों के साथ – साथ अन्य कोई भी व्यक्ति प्राप्त कर सकता है। द मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के प्रबंधक श्री सौमित दत्ता जी ने बताया कि इस शिविर में बहुत ही अनुभवी एवं वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम शामिल हो रही है जिसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना ही हमारा उद्देश्य है। हम एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना को पूर्ण करने हेतु इस शिविर का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील किया कि इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कर उनको स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शिविर में मुख्य रूप से निम्नलिखित डॉक्टरों की टीम शामिल होगी

हड्डी रोग विशेषज्ञ – डॉ. अभि
मेडिसिन विशेषज्ञ – डॉ. पार्थ पाल
किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) – डॉ. शिल्पा
त्वचा रोग विशेषज्ञ – डॉ. अनमोल
स्त्री रोग विशेषज्ञ – डॉ. नामतारा
हार्मोन रोग विशेषज्ञ (एंडोक्राइनोलॉजिस्ट) – डॉ. अरित्रा
सामान्य चिकित्सक – डॉ. अरिता

इसके अलावा भी अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहेंगे।

आज के प्रेस वार्ता में श्री नवल उपाध्याय (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद), श्री राजेश परकेरिया (सचिव, जीवन ज्योति संस्थान), सुश्री अपर्णा दास (प्राचार्या जीवन ज्योति),श्री सौमित दत्ता (प्रबंधक, मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर) उपस्थिति थे।

Leave a comment