Breaking News

JSSC परीक्षा-2023 को लेकर रांची में कड़े सुरक्षा इंतजाम, प्रशासन अलर्ट

Share This News

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित कम्प्यूटर आधारित तकनीकी एवं विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन 15 से 21 फरवरी, 24 से 26 फरवरी तथा 28 फरवरी से 2 मार्च तक किया जाएगा। यह परीक्षा राजधानी रांची के 17 केंद्रों पर संपन्न होगी।

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की मौजूदगी से कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

निषेधाज्ञा के तहत प्रमुख निर्देश:

  • आदेश प्रतिदिन सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक प्रभावी रहेगा।
  • पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी।
  • लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग वर्जित रहेगा।
  • किसी भी प्रकार के हथियार या धारदार वस्तु लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
  • परीक्षा केंद्रों के आसपास सभा, जुलूस या बैठक आयोजित नहीं की जा सकेगी।

प्रशासन ने परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

Leave a comment