Breaking News

धनबाद: नववर्ष मिलन समारोह में सामूहिक विवाह की तैयारियों पर चर्चा, 101 जोड़ों का विवाह आयोजन 11वें वर्ष भी जारी

Share This News

धनबाद, 5 जनवरी: सर्वधर्म सामूहिक समिति द्वारा आज नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के सभी पदाधिकारियों और महिला विंग की सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नववर्ष के उपलक्ष्य में केक काटकर और एक-दूसरे को केक खिलाकर की गई।

समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी दी कि लगातार 11वें वर्ष भी 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जा रहा है। अब तक 90 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दिए हैं, और 8 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तय की गई है।

इस आयोजन के लिए रामगढ़ से विशेष बैंड बुलाए जा रहे हैं, और बारात में 100 टोटो रिक्शा शामिल होंगे। विवाह उपरांत सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप कपड़े, गद्दे, चादर, कंबल, बर्तन, बक्सा, और मेकअप का सामान भेंट किया जाएगा।

जैयमाला के लिए श्री श्याम डेकोरेटर द्वारा 200/30 का भव्य मंच तैयार किया जा रहा है। समिति ने सामूहिक विवाह को सफल बनाने के लिए दिन-रात तैयारी में जुटे रहने की प्रतिबद्धता जताई।

समारोह में मौजूद सभी सदस्यों ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।

Leave a comment