Breaking News

राज एलेवन क्रिकेट कोचिंग कैम्प टीम की लगातार पांचवी जीत

Share This News

सुरेश क्रिकेट एकाडमी की टीम को 203 रनों से हराया ,

सौरव शुक्ला ने जमाया शतक , शाकिब ने लिए 7 विकेट

धनबाद: मुगमा के प्रभात स्टेडियम में डीसीए के सुपर डिवीजन प्लेट ग्रुप के अपने पांचवे मैच में राज एलेवन क्रिकेट कोचिंग कैम्प की टीम ने सुरेश क्रिकेट एकाडमी की टीम को 203 रनों के विशाल अंतर से हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी पांचवी जीत दर्ज की। आज का मैच 41 – 41 ओवर का निर्धारित हुआ था जिसमें पहले बैटिंग करते हुए राज एलेवन क्रिकेट कोचिंग कैम्प की टीम ने 41 ओवर में 6 विकेट के नुकसान में 274 रन बनाया जिसमे सौरव शुक्ला ने 110 रन , अभय मंडल ने 65 और पवन यादव ने 55 रनो की पारी खेली। वही दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए सुरेश क्रिकेट एकाडमी की पूरी टीम 16 ओवर में 71 रन पर आल आउट हो गयी। दूसरी पारी में शाकिब ने 7 और रौशन निराला ने 3 विकेट लिया । वही आज के मैच में स्टेट पैनल अंपायर मनोरंजन कांजीलाल और पप्पू कुमार सिंह और स्टेट पैनल स्कोरर दीपक कुमार मैदान में उपस्थित रहे। वहीं टीम की इस जीत पर राज एलेवन क्रिकेट कोचिंग कैम्प के अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव दिलशाद खान , उपाध्यक्ष स्वेता किन्नर, मोहसीन खान और इसरारुल हक ने पूरी टीम को बधाई दी।

Leave a comment