धनबाद : डुमरी के पारसनाथ सेवा सदन हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही ग़लत इलाज के वजह से एक महिला कि गर्भाशय सड़ने के कारण रांची रेफर किया गया ,जब पीड़ित परिवार इलाज का खर्च के लिए कई बार डॉक्टर से खर्च का मांग किया प्रबंधन द्वारा बराबर आनाकानी किया गया, फिर क्या था पीड़ित परिवार ने जैसे ही मामले की जानकारी धनबाद जिला उपाध्यक्ष सोनू कुमार को दिया, तनिक भी देर न करते हुऐ उपाध्यक्ष सोनू कुमार ने मामले को धनबाद महिला जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे को अवगत कराया महिला अध्यक्ष श्रीमति चौबे ने मामले को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपने दल बल के साथ अस्पताल पहुंची और स्थिति को देखते हुए डुमरी थाना प्रभारी को सूचना देकर कर प्रबंधन से वार्ता किया तकरीबन 3 घंटा वार्ता के बाद पीड़ित परिवार को आगे का ऑपरेशन पीड़ित को ठीक होने तक का खर्च वहन साथ ही तत्काल पांच लाख रुपए दिलाया डिंपल चौबे का यह आत्मीयता देख वहां मौजूद लोगो ने खूब सराहना की मौके पर अल्पसंख्यक महामंत्री सद्दाम हुसैन, जिला उपाध्यक्ष सोनू महतो कृष्ण कुमार , स्थानीय पंचायत मुखिया व ग्रामीण मौजूद रहे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट