उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आज जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी द्वारा जिला परिवहन कार्यालय में फ्री आई चेक अप कैंप लगाया गया। इसमें 79 लोगों के नेत्र की जॉच की गई।
मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री सुनील कुमार, रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट श्री अमरेश कुमार, आईटी असिस्टेंट श्री देवेन्द्र कुमार, एएसजी आई होस्पीटल की तरफ से एरिया सेल्स मैनेजर श्री रवि कुमार सिन्हा, सिनीयर ऑप्टोमेट्रिस्ट श्री संजय कुमार रजक, मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव श्री गोपाल कुमार व अन्य लोगों उपस्थित थे।
