Breaking News

झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव 12 मार्च को, 7 सीटें महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित, 10 से होगा नामांकन

Share This News

2012 और 2017 के चुनाव में जीते अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी लड़ेंगे तीसरी बार चुनाव

धनबाद:झारखंड स्टेट बार काउंसिल के इस बार के चुनाव में सात सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है. इसे लेकर महिला अधिवक्ताओं में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है. इस चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवार कॉन्सिल के सदस्य चुने जायेंगे. जिसके बाद सदस्यों के बीच से ही चेयरमैन वाइस चेयरमैन और एक बार कॉन्सिल ऑफ़ इण्डिया का सदस्य चुना जाता है.12 मार्च को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है. 10 और 11 फ़रवरी को नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे.वर्ष 2026-31 के कार्यकाल के लिए 23 सदस्यों के चुनाव का शेड्यूल जारी किया गया है। कुल सदस्य संख्या 25 है.इनमें पांच सीटें चुनाव के माध्यम से और दो सीटें सह नामांकन (को-ऑप्शन) से भरी जाएंगी। इसी आधार पर इस बार कुल 23 सदस्यों का ही चुनाव कराया जाएगा। इस बार के चुनाव में भी धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है.राधेश्याम 2012 और 2017 के चुनाव में भी लड़े और जीते थे.इस चुनाव में महिलाओं को दिये जा रहे चुनाव लड़ने के अवसर का महिला अधिवक्ताओं ने सराहा है. महिला अधिवक्ता सोहागी हांसदा ने बताया कि अच्छी पहल है. इससे महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा.कई अन्य महिला अधिवक्ताओं ने भी अपनी राय साझा की.

Leave a comment