Breaking News

श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन ठाकुर कुल्ही दुर्गा मंदिर में किया गया।

Share This News

धनबाद: श्री राम जन्म तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में श्री राम मंदिर की स्थापना दिवस हिंदी तिथि पौष शुक्ल द्वादशी के अनुसार आज दिनांक 31 दिसंबर 2025 को मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर ठाकुर कुल्ही में रामचरितमानस पाठ का आयोजन आचार्य अर्जुन पंडित, शशि पांडे एवं उनके सहयोगियों द्वारा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह के नेतृत्व में किया गया । आज के कार्यक्रम में पूर्व वार्ड पार्षद अन्दिला देवी एवं कुमार कौशल की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में भोलानाथ पांडे, मोहन पांडे, श्रवण चौरसिया, जयंत मिश्रा, जगन्नाथ पाठक,अखिलेश सिंह, प्रद्युत कुमार राय, रंजीत जायसवाल, राज कुमार शर्मा, जय शंकर ठाकुर, अनिल कुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता, संजय मिश्रा, सुशील मिश्रा, शशिकांत पांडे, प्रसून पांडे, मनोज सिंह, विकास राय, संतोष रजक, विमल कुमार, सुनील साव, अरविंद बर्नवाल, नीरज सिंह, संतोष राम गुप्ता, कौशल कुमार, अमित सिंह, अश्वनी चौरसिया, गोपाल सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment