Breaking News

सदर अस्पताल सहित पीएचसी व सीएचसी में किया जाएगा रक्त दान शिविर का आयोजन

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर सदर अस्पताल सहित जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन 27 नवंबर 2025 तक किया जाएगा।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ 22 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केन्दुआडीह से किया जाएगा। वहीं 13 नवंबर को सीएचसी गोविंदपुर, 14 नवंबर को सीएचसी टुंडी, 15 एवं 17 नवंबर को सदर अस्पताल, 18 नवंबर को सीएचसी निरसा, 19 नवंबर को सीएचसी जोड़ापोखर, 20 नवंबर को बाघमारा, 21 नवंबर को तोपचांची, 22 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंदरी, 24 नवंबर को सीएचसी बलियापुर, 25 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कतरास, 26 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया एवं 27 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनबाद सदर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रक्तदान शिविरों में सदर अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन मौजूद रहेंगे।

Leave a comment