सरकारी संरचनाओं के बाउंड्री वॉल निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज धनबाद पॉलिटेक्निक, सदर अस्पताल, आरएस मोर कॉलेज सहित अन्य सरकारी संरचनाओं के बाउंड्री वॉल निर्माण, स्थान की उपलब्धता तथा भूमि सीमांकन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान उपायुक्त ने धनबाद पॉलिटेक्निक, सदर अस्पताल, आरएस मोर कॉलेज के बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि तिथि निर्धारित कर वे सभी स्थानों का शीघ्र निरीक्षण करेंगे।

बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, धनबाद अंचल अधिकारी श्री राम प्रवेश, भवन निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता श्री कन्हाई प्रसाद, धनबाद पॉलिटेक्निक के प्राचार्य श्री राजेश कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a comment