आज दिनांक 27 अगस्त 2025 को धनबाद जिला कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पू कुमार तिवारी ने बिहार में राहुल गांधी के द्वारा की जा रही वोट अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा बिहार में शुरुआत की गई वोट अधिकार यात्रा ने न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक नया जोश पैदा किया है आगे उन्होंने कहा कि लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 25 जिलों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा को लोकतंत्र की रक्षा और एक व्यक्ति एक वोट के सिद्धांत को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी राहुल गांधी जी की यात्रा केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं बल्कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जन आंदोलन है बिहार की जनताओं का अपार समर्थन इस बात का सबूत है कि लोग अपने मताधिकार को सुरक्षित रखने के लिए एकजुट हो रहे हैं आगे उन्होंने कहा कि विशेष गहन संशोधन के नाम पर मतदाता सूची में हो रही नियमितताओं के खिलाफ यह वोट अधिकार यात्रा एक मजबूत व सशक्त कदम है जो खासकर महिलाएं,सभी जातियों के गरीब प्रवासी मजदूर,दलित,आदिवासी,अल्पसंख्यक,पिछड़े वर्ग के लाख एवं गरीब समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत पहल है! आगे उन्होंने कहा कि इस वोट अधिकार यात्रा की खूबियां इसकी व्यापक पहुंच और सामाजिक समावेशिता में निहित है हमारे जननायक राहुल गांधी जी राजद नेता तेजस्वी यादव एवं महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं इस यात्रा में लाखों लाख लोग जुड़ रहे हैं और भारी भीड़ उमड़ रही है जो वोट चोर-गद्धी छोड़ जैसे नारों से अपना उत्साह दिख रही है, वोट अधिकार यात्रा के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार एवं चुनाव आयोग का चाल,चेहरा और चरित्र उजागर हुई है,वोट अधिकार यात्रा अपने आप में एक ऐतिहासिक यात्रा है जो राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार सहित देश की दशा और दिशा तय करेगी!
संवाददाता- गौरव
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट
