आज, 27 अगस्त को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के संस्थापक श्री बेंगू ठाकुर के आवास पर सांसद श्री ढुलू महतो ने भेंट की। उन्होंने श्री ठाकुर के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की।
भेंट के दौरान श्री बेंगू ठाकुर ने बताया कि सीएमसी वेल्लोर में इलाज के बाद अब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और बहुत जल्द मातृभाषाओं के प्रचार-प्रसार हेतु अपने कार्य पर सक्रिय रूप से लौटेंगे।
इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।
संवाददाता- गौरव
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट