Breaking News

रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर-गाजियाबाद के रास्तेसीतामढ़ी और दिल्ली के मध्य अमृत भारत ट्रेन का परिचालन

Share This News

दिनांक 08.08.2025 को सीतामढ़ी से चलेगी उद्घाटन स्पेशल के रूप में

हाजीपुर: 07.08.2025

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर-लखनऊ -कानपुर-गाजियाबाद के रास्ते सीतामढ़ी और दिल्ली के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है ।

माननीय गृह एवं साहकारिता मंत्री, भारत सरकार श्री अमित शाह दिनांक 08.08.2025 को सीतामढ़ी और दिल्ली के मध्य चलने वाली अमृत भारत ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ गाड़ी सं. 05599 सीतामढ़ी-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) को हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा ।

दिनांक 08.08.2025 को गाड़ी सं. 05599 सीतामढ़ी-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल सीतामढ़ी से 14.30 बजे खुलकर 15.15 बजे बैरगनिया, 16.10 बजे रक्सौल, 17.15 बजे नरकटियागंज, 18.20 बजे बगहा, 19.55 बजे सिसिवा बाजार, 20.30 बजे कप्तानगंज, 21.30 बजे गोरखपुर, 22.45 बजे बस्ती, 00.35 बजे गोंडा, 03.40 बजे लखनऊ, 06.00 बजे कानपुर सेंट्रल, 09.10 बजे टुंडला एवं 12.15 बजे गाजियाबाद रूकते हुए 14.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी ।

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment