युवा हमारे देश के भविष्य हैं, उन्हें नशे की चपेट में आने से रोकना होगा:न्यायाधीश

Share This News

नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ 25 लाख 20 हजार दो सौ पंद्रह रुपये के विवाद का हुआ निपटारा।

बीसीसीएल ने 15 अरब 65 करोड़ 58 लाख 45 हजार 152 रुपए की मुआवजे का किया भुगतान

एक अरब 66 करोड़ 34 लाख 63 हजार रुपए की परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

दोपहर दो बजे तक कुल 2 लाख 72 हजार 696 विवादों का हुआ निस्तारण

कोविड में अनाथ हुए 62, बच्चों को ऑन स्पॉट मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ

हाथी द्वारा कुचले गए ग्रामीणों को मिला मुआवजा

सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत डालसा ने दिलाया मुआवजा

30 दिनों के भीतर हो मुआवजा संबंधी विवादों का निस्तारण: न्यायाधीश

धनबाद: झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बीसीसीएल सामुदायिक भवन कोयला नगर धनबाद मे एक दिवसीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया नेेशनल लोक अदालत में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । जिनके द्वारा विभिन्न तरह के विवादों का ऑन स्पॉट निस्तारण कर कुल 15 अरब 67 करोड़ 25 लाख 20 हजार दो सौ पंद्रह रुपये के विवादों का निपटारा किया गया वहीं एक अरब 66 करोड़ 34 लाख 63 हजार रुपए की परिसंपत्तियों, व नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया जबकी एक लाख 63 हजार 441 विवादों का ऑनस्पॉट निष्पादन कर दिया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई जिसके बाद नालसा का थीम सोंग हुआ . जिन्दुदुरिया, झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के डेप्टी सेक्रेटरी अभिषेक कुमार के द्वारा स्वागत भाषण किया गया. वहीं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ननिकेश कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
नेशनल लोक अदालत में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि हर संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को कैसे जन जन तक लोगों को पहुंचाया जाए यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है. कर रहे हैं। हम लोग जिला प्रशासन , बीसीसीएल के साथ समन्वय स्थापित करके सभी कामों को अंजाम तक पहुंचाते हैं। बच्चों को शिक्षित करना आज की आवश्यकता है। जिला प्रशासन को इस ओर सकारात्मक पहल करनी चाहिए। युवा हमारे देश के भविष्य हैं, उन्हें नशे की चपेट में आने से रोकना होगा।नशा से एक परिवार नहीं बल्कि पूरा समाज प्रभावित होता है लोगों को नशे के दूष्परिणामों के प्रति जागरूक बनाने के आवश्यकता है . हम सबों का यह सामाजिक दायित्व है कि हम अपने समाज के लोगों के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करें . हमे अनावश्यक विवादों से बचना चाहिए . उन्होंने कहा कि
कोवीड 19 एक भयावह त्रासदी थी जिसे शब्दों में तो व्यक्त नहीं किया जा सकता, उस त्रासदी में अनेक मासूम बच्चों ने अपने माता पिता अथवा अपने परिवार के अभिभावक को खो दिया था। ऐसे संवेदनशील समय में झालसा ने उन बच्चों के लिए प्रोजेक्ट शिशु शुरू किया, उनका हाथ थामा और स्पॉन्सरशिप योजना के तहत बीसीसीएल के सहयोग से उन्हें जोड़ा जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि मुआवजा का अर्थ केवल यह नहीं कि उन्हें रुपए का भुगतान कर दिया जाए परंतु बल्कि मुआवजा का अर्थ यह भी है कि सामाजिक सुरक्षा के तहत उनके परिवार के जीवन यापन और उन्हें रहने के लिए छत की व्यवस्था करना इसके बाद मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए न्यायाधीश श्री नारायण ने कहा कि आज करीब दस करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण लाभुकों के बीच किया गया है।

अनाथ बच्चों को मिला डालसा का सहारा।

कोविद-19 के दौरान अनाथ हुए 62 बच्चों को झालसा के शिशु योजना के तहत बीसीसीएल द्वारा सीएसआर स्कीम के तहत स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिया गया के तहत बच्चों को 20 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रत्येक वर्ष प्रदान की जायेगी.

दुर्घटना में हुई मौत डालसा ने दिलाया मुआवजा

वहीं डॉ श्याम सुंदर शाह अपने परिवार के साथ कार से अपने घर जा रहे थे कि डीआरएम ऑफिस के नजदीक एक ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया जिसमें डॉक्टर शाह की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई जबकि डॉक्टर शाह की मौके पर मौत हो गई . डालसा के प्रयास से डॉक्टर शाह की पत्नी माया प्रसाद को जेनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा एक करोड़ 41 लाख 33 932 रुपए का मुआवजा राशि का भुगतान किया गया जिसमें अधिवक्ता बीके सिन्हा की अहम भूमिका रही . वहीं स्कूटी से घर लौट के क्रम में शमीमा बानो को ट्रक ने धक्का मार दिया जिससे उनके मौके पर मौत हो गई डालसा ने इस मामले में भी हस्तक्षेप कर टाटा एआईजी जेनरल इंश्योरेंस कंपनी से शमीमा के पति इमरान अंसारी को मुआवजा के रूप में 93 हजार लाख 24 हजार 295 रूपए का मुआवजा दिलवाया . दिव्यांग पूनम कुमारी एवं रितिक राज को पढ़ाई के लिए एआई विजन ग्लास से लैस अति आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हाथियों द्वारा फसल व घर को बर्बाद किए जाने से प्रभावित 19 लाभों के बीच 8 लाख 32 हजार 848 रुपए का वितरण किया गया भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले में पप्पू पासवान को 2 करोड़ 9 लाख 42हजार 211 रुपए की राशि का भुगतान कराया गया वहीं हिमांशु गौतम को 10 लाख 23 हज़ार 443 रुपए की राशि का भुगतान कराया गया 84 व्यक्ति के समूह के बीच चार करोड़ 20 लाख रुपए की राशि का भुगतान कराया गया 122 लोगों के समूह को एक करोड़ 83 लाख रुपए का भुगतान कराया गया. कल्याणी महतो व करमचंद किस्को को सोलर पंप संजय कुमार मरांडी, मैनेजर हांसदा को पक्का मकान 286 लाभुकों के बीच साइकिल सहायता योजना के तहत 20 लाख 2 हजार का भुगतान कराया गया 1080 असंगठित मजदूरों के बीच 54 हजार की सहायता राशि का वितरण किया गया. असंगठित कामगार मृत्यु दुर्घटना रिलीफ स्कीम के तहत 17 लाभुकों के बीच 8लाख50 हजार की राशि का वितरण किया गया जबकि 50 लाभुकों के बीच सहीया किट का वितरण किया गया वही कार्यक्रम के दौरान के जेएसपीएल एस, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोविंदपुर, डीएवी स्कूल कुसुंडा एवं अशर्फी इंस्टीट्यूट आफ लीगल एजुकेशन धनबाद को सम्मानित किया गया
मौके पर उपस्थित लाभुकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाते लगाते थक गए थे डालसा ने उन्हें न्याय दिलाया ।

इस मौके पर झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के डिप्टी सेक्रेटरी अभिषेक कुमार ,उपायुक्त आदित्य रंजन, बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल , बीसीसीएल के ऑपरेशन टेक्निकल डायरेक्टर संजय कुमार सिंह, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन संतोष कुमार यादव,
ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब, सीटी एसपी रितिक श्रीवास्तव, डीएसपी रोहित कुमार, सिम्फर के प्रोफेसर डॉ॰ अरविंद कुमार मिश्रा, आईएसएम के डायरेक्टर प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा, एनएमएमसीएच के सुपरिटेंडेंट दिनेश कुमार गिंडोरिया एवं सिविल सर्जन समेत, जिला एवं सत्र न्यायाधीश पारस कुमार सिन्हा,मनीष रंजन , मधुरेश कुमार वर्मा ,डी सी अवस्थी, विजय कुमार श्रीवास्तव ,साकेत कुमार, राकेश कुमार,
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बी के लाल, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पी एस घोष , सिविल जज निर्मला बारला, ऋषि कुमार, अनामिका कच्छप, एमपी लकड़ा, नूतन एक्का, सृष्टि घई, एसडीजेएम अभिजीत पांडेय, रेलवे जेएम मनोज कुमार विकास पालिवाल डीएफओ धनबाद ,
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव जीतेंद्र कुमार लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार विमलेंदु डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट सहायक कांउसिल , सुमन पाठक, शैलेंद्र झा, नीरज गोयल, कन्हैयालाल ठाकुर, स्वाति कुमारी, मुस्कान चोपड़ा पैरा लीगल वालंटियर, मेडिएटर समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a comment