हाजीपुर:30.10.2026

Share This News

पूर्व मध्य रेल से अक्टूबर 2026 मे कुल 07 अधिकारियों एवं 81 कर्मचारियों ने अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण होने के उपरांत रेल सेवा से सेवानिवृत होंगे। इस उपलक्ष्य में पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय, हाजीपुर, मंडलों एवं इकाईयों के कार्मिक विभाग द्वारा विदाई समारोह का आयोजन व सम्मानित किया जा रहा है।

इसी क्रम में मुख्यालय हाजीपुर में आज महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग द्वारा सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दीर्घ एवं समर्पित रेल सेवा के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा जीवन की नयी पाली के लिए उन्हें शुभकामनाये दी गयी । इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बिताए गए पलों एवं रेल सेवा में उनके अमुल्य योगदान के संबंध में विचार व्यक्त किए गए एवं उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना की गयी ।

विदित हो कि 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत रेलकर्मियो को सेवानिवृति के समय कार्मिक विभाग द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी कर सेवा प्रमाण पत्र, शॉल, स्मृति चिन्ह, पेंशनर पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र, पेंशन भुगतान आदेश, मेडिकल कार्ड, भुगतान किए जाने वाली राशि एवं अन्य देय दस्तावेजो की प्रति प्रदान की जाती है। इसी क्रम में सेवानिवृति-लाभ के रूप में लगभग 40 करोड़ 80 लाख रूपए का भुगतान किया जा रहा है।

सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ससमय देय सुविधाओं एवं राशि का भुगतान करने के लिए, महाप्रबंधक द्वारा प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं पूर्व मध्य रेल के कार्मिक विभाग की टीम की प्रशंसा की गयी एवं इसे निरंतर जारी रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a comment