धनबाद: 30.10.26
सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत दिनांक 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक देशभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” है। इसी क्रम में आज धनबाद स्टेशन पर सतर्कता विभाग, पूर्व मध्य रेल के कर्मचारियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया | नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित रेल कर्मचारियों एवं यात्रियों के बीच उन्हें सत्यनिष्ठा अपनाने, भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक रहने और अपने दैनिक कार्यों में ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वाणिज्य, परिचालन, अभियंत्रण विभाग सहित अन्य विभागों एवं काफी संख्या में यात्रीगण मौजूद थे |