पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय, हाजीपुर में सतर्कता जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन

Share This News

हाजीपुर:30.10.2026

पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय, हाजीपुर में महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल, श्री डिम्पी गर्ग के नेतृत्व में आज सतर्कता जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘सतर्कता संदेश-2026’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक-सह-मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री पंकज कुमार सिन्हा ने महाप्रबंधक का स्वागत किया तथा सतर्कता संगठन के कार्यकलापों एवं गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस कार्यशाला में प्रधान विभागाध्यक्षो एवं मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जो अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा।

इसके अतिरिक्त आम नागरिकों के बीच सतर्कता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों पर वीडियो प्रदर्शन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a comment