बरमसिया में राजपूत विचार मंच की नई कमेटी गठित, विनोद सिंह बने अध्यक्ष

Share This News

संगठन विस्तार पर जोर, समाज को एकजुट कर मजबूत मंच बनाने का संकल्प

धनबाद:राजपूत विचार मंच, बरमसिया शाखा की नई कमेटी का गठन शुक्रवार को यमुना मैरेज हॉल में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार, क्षेत्रीय कमेटियों के गठन और समाज को एकजुट कर मजबूत मंच बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
केंद्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि राजपूत विचार मंच की ओर से धनबाद जिले के प्रत्येक क्षेत्र में बैठक आयोजित कर क्षेत्रीय कमेटियों का गठन किया जाएगा। संगठन को मजबूत और व्यापक मंच के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
मंच के संरक्षक उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से राजपूत विचार मंच को धनबाद जिले में और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्यों को तन-मन-धन से समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। आपात स्थिति में समाज के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सहयोग और सुरक्षा प्रदान करना संगठन की प्रमुख जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने संगठन को मजबूती और मुस्तैदी के साथ आगे बढ़ाने तथा समाज के लोगों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
बैठक में बरमसिया क्षेत्र के राजपूत समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया। विनोद सिंह को अध्यक्ष, मनीष सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह को सचिव, अनिल सिंह को सह सचिव, अमित सिंह को कोषाध्यक्ष और भीम सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं रमेश सिंह, कौशल किशोर सिंह एवं डॉ. निलेश सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में केंद्रीय कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद सिंह, महामंत्री डॉ. निलेश सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, शशि सिंह, उमेश सिंह, संरक्षक उदय प्रताप सिंह, सचिव संगीत सिंह समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर रमेश सिंह, कौशल किशोर सिंह, डॉ. निलेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, संजीव सिंह, दिलीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, मुकेश सिंह, जितेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, डॉ. एन. सिंह, पिंटू सिंह, राजेश सिंह, दारा सिंह, बसंत सिंह और विनय सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a comment