साधना डांस एंड ज़ुम्बा स्टूडियो’ द्वारा ‘सावन महोत्सव’ का भव्य आयोजन, उमा दासगुप्ता बनीं ‘सावन क्वीन’

Share This News

धनबाद : धनबाद के कार्मिक नगर (सरायढेला) स्थित साधना गार्डन में रविवार की शाम ‘साधना डांस एंड ज़ुम्बा स्टूडियो’ के द्वारा ‘सावन महोत्सव’ (सावन उत्सव) धूमधाम के साथ आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के स्टूडियो पार्टनर ‘चंदन स्टूडियो’ रहे।
सावन के उल्लास को दोगुना करने के लिए कार्यक्रम के दौरान कई दिलचस्प इवेंट्स और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें मनमोहक रैंप वॉक, ‘टारगेट द पॉइंट’, ‘गेस द वर्ड’, सामूहिक एवं एकल नृत्य तथा संगीत मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। सभी महिलाओं ने में हरा साड़ी में सज-धज कर अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम बेहद रोमांचक रहे। अपने शानदार प्रदर्शन, रैंप वॉक और आत्मविश्वास से निर्णायकों का दिल जीतते हुए उमा दासगुप्ता ने इस वर्ष की ‘सावन क्वीन’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया, प्रियंका ने उन्हें मोमेंटो व ताज पहना कर सम्मानित किया एवं साथ ही चंदन स्टूडियो के सौजन्य से आरती ने उन्हें गोल्ड प्लेटेड पेन ड्राइव पेंडेंट उपहार दिया। वहीं प्रीति आनंद को ‘सेकेंड रनर-अप’ चुना गया। अन्य मनोरंजक खेलों में भी महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया; ‘टारगेट द पॉइंट’ प्रतियोगिता में रेखा रजवार ने बाजी मारी, जबकि ‘गेस द वर्ड’ प्रतियोगिता की विजेता जॉली शाहा रहीं।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी के बीच उत्साह को और बढ़ाने के लिए एक विशेष लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। इस लकी ड्रॉ का प्रथम पुरस्कार पियाली मसत के नाम रहा, जबकि द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः उमा और पूनम ने जीता। इस कार्यक्रम में जज की भूमिका रिकी बागति ने निभाई.
आयोजकों द्वारा सभी विजेताओं को आकर्षक उपहार और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की आयोजिका प्रियंका सेनगुप्ता ने बताया’ साधना डांस एंड ज़ुम्बा स्टूडियो’ द्वारा आयोजित यह सावन महोत्सव महिलाओं के लिए न केवल मनोरंजन और मस्ती का एक साधन बना, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने का एक बेहतरीन मंच भी साबित हुआ इसीलिए आने वाले समय में हम लोग जन्माष्टमी उत्सव व डांडिया नाइट भी करने वाले हैं.
कार्यक्रम का समापन हंसी-खुशी गाने पर नृत्य करते हुए और यादगार पलों के लिए सामूहिक फोटो खिंचवाते हुए समाप्त हुआ।

Leave a comment