धनबाद-बोकारो के कार्यकर्ताओं ने दिखाई संगठन की ताकत
धनबाद/बोकारो। रांची से दिल्ली जाने के क्रम में जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह कोयला एवं खान मंत्रालय के सलाहकार, रेलवे बोर्ड स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य एवं राज्यसभा सांसद खीरु महतो का रविवार को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके दिल्ली जाने के क्रम में जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह एवं बोकारो जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो ने किया। दोनों जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए संगठन की एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति अपना सम्मान जताते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया।
इस दौरान धनलाल दुबे, मनोज सिंह, ब्रह्मदेव दास, धर्मेंद्र कुमार, विक्रम कुमार, बबलू दास समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से सांसद खीरु महतो को गुलदस्ता देकर व माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
खीरु महतो ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन के प्रति उनके उत्साह की सराहना की। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी ने धनबाद और बोकारो में जदयू के संगठनात्मक आधार और सक्रियता का जोरदार संदेश दिया।