Breaking News

आयरलैंड में वॉलीबॉल कोच का प्रशिक्षण लेकर लौटे राकेश कुमार सिंह को भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Share This News

धनबाद:एलआईसी सिंदरी शाखा से जुड़े एवं जाने-माने वॉलीबॉल खिलाड़ी राकेश कुमार सिंह के आयरलैंड में आयोजित वॉलीबॉल के कोच का प्रशिक्षण लेकर लौटने पर सिंदरी सहित पूरे धनबाद एवं झारखंड के लिए गौरव का वातावरण है। श्री सिंह 20 जुलाई को आयरलैंड के लिए रवाना हुए थे और 30 जुलाई को वहां से विश्व स्तरीय कोच का प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस लौटे।
राकेश कुमार सिंह की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर भाजपा धनबाद जिला ग्रामीण के निवर्तमान जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, पूर्व सिंदरी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी अमित सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।भाजपा नेताओं ने कहा कि श्री सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत के माध्यम से सिंदरी का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है और यह केवल सिंदरी ही नहीं, बल्कि पूरे धनबाद जिला एवं झारखंड प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने राकेश कुमार सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार निरंतर सफलता प्राप्त करें और आने वाले समय में सिंदरी एवं झारखंड का नाम विश्व पटल पर और अधिक रोशन करें। राकेश कुमार सिंह को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

Leave a comment