मधुमिता एडु मेड फाउंडेशन द्वारा डॉक्टर दिवस का भव्य आयोजन

Share This News

मधुमिता एडु मेड फाउंडेशन द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर आमंत्रण रिज़ॉर्ट में एक गरिमामय एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद के एस एस पी श्री प्रभात कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में शहर के अनेक वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. यू. के. ओझा, डॉ. एम. के. दुबे, डॉ. बिपिन सिन्हा, डॉ. ए. के. सिंह (अध्यक्ष, आईएमए झारखंड राज्य), डॉ. ए. एम. रॉय, डॉ. मिहिर कुमार झा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार प्रमुख थे। सभी चिकित्सकों को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मधुमिता एडु मेड फाउंडेशन के सचिव श्री गोपाल भट्टाचार्य के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों का स्वागत करते हुए महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र राय के जीवन, आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान का उल्लेख किया तथा उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य अतिथियों को भी स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया।

मुख्य अतिथि श्री प्रभात कुमार एवं डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में चिकित्सकों की सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए सभी डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की शुभ कामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का सांस्कृतिक आकर्षण सौमिली एवं सुदेशना की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों का दिल जीत लिया। वहीं शिल्पा सिंह ने पूरे कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावशाली एवं गरिमापूर्ण संचालन कर समारोह को सफल बनाया।

समारोह में बड़ी संख्या में चिकित्सक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में मधुमिता एडु मेड फाउंडेशन ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी डॉक्टरों को नमन किया।

Leave a comment