भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव: BGB ने हथियारों के साथ बढ़ाई निगरानी, भारत पर लगाए बड़े आरोप

Share This News

DESK: भारत और Bangladesh के बीच सीमा क्षेत्र में गतिविधियां तेज होने से तनाव का माहौल बनता नजर आ रहा है। Border Guard Bangladesh (BGB) ने सीमा पर निगरानी बढ़ाते हुए गश्त को और सख्त कर दिया है। हथियारों से लैस जवान लगातार चौकसी में तैनात हैं।

बताया जा रहा है कि सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए लाउडस्पीकर और अन्य प्रचार माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है। BGB का कहना है कि यह कदम केवल सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

वहीं बांग्लादेशी अधिकारियों ने आशंका जताई है कि भारत की ओर से अवैध घुसपैठ या लोगों को सीमा पार भेजने की कोशिश हो सकती है। दूसरी तरफ भारत ने भी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए निगरानी तंत्र को और आधुनिक बनाया है।

पिछले कुछ समय में सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच कई बार तनातनी की स्थिति बनी है। हालांकि अभी तक किसी बड़े सैन्य संघर्ष की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सीमा पर बढ़ती गतिविधियों ने दोनों देशों के संबंधों को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है।

Leave a comment