धनबाद :अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा धनबाद जिलाध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उनकी टीम के द्वारा शुक्रवार को राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा सम्मानित फिलासफी में डबल गोल्ड मेडल प्राप्त रिचा गुप्ता, पिता राजेश गुप्ता, स्टील गेट और सीबीएसई बोर्ड 12वीं, धनबाद सिटी स्कूल टॉपर स्तुति गुप्ता, पिता राजेश गुप्ता, निवास स्थान धैया में जाकर उन्हें सम्मानित किया एवं दोनों के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। जिलाध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों बेटियों ने मध्य देशीय समाज का का नाम धनबाद समेत पूरे झारखंड में किया है जो हम लोग के लिए बहुत गर्व की बात है। दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित करने में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विशाल कुमार, लक्ष्मण गुप्ता , सुनील गुप्ता , शशि प्रकाश गुप्ता , रणजीत गुप्ता, दिलीप गुप्ता, निर्मल कुमार गुप्ता , रविराज, मुकेश गुप्ता , राहुल गुप्ता, श्रवण गुप्ता, राजेश गुप्ता अदि मद्धेशिया समाज के गण मान्य लोग उपस्थित थे।