जहरीली गैस रिसाव एवं भू-धंसान की समस्या को लेकर जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल पुटकी बलिहारी के महाप्रबंधक से मिला

Share This News

धनबाद: सोमवार को जनता दल यू. के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद एवं कोयला खान मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य खीरू महतो के निर्देश पर जनता दल यू. का एक प्रतिनिधि मंडल पार्टी के जिलाध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह के नेतृत्व में केन्दुआडीह नया धौड़ा में जो जहरीली गैस रिसाव एवं भू-धंसान की समस्या उत्पन्न हुई है। जिससे हजारों लोग प्रभावित है।इसके निदान की मांग को लेकर जदयू का प्रतिनिधिमंडल पुटकी बलिहारी एरिया के महाप्रबंधक जी.सी. साहा से मिला और मांग किया कि वहाँ पर जो गैस रिसाव हो रहा है उसे बन्द कराया जाय एवं भू-धंसान की समस्या का निदान किया जाय। जिस पर महाप्रबंधक ने यह आश्वासन दिया कि इस पर बीसीसीएल प्रशासन काफी गंभीर है और हमलोग जल्द से जल्द इन दोनों समस्या का निराकरण कर लेंगे।प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा जनता दल यू. के जिला अध्यक्ष बबलु मोदक, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिन्हा, जिला महासचिव डॉ. राजेश राम शामिल थे।

Leave a comment