धनबाद: गोविंदपुर पतरिंग शाखा में हाड़ी जाति समाज सुधार समिति सामाजिक संस्था के द्वारा पतरिंग शाखा का गठन किया गया । इस नए शाखा के निर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार हाड़ी, उपाध्यक्ष कार्तिक हाड़ी, संरक्षक कालीपदो हाड़ी, सचिव छोटू राम हाड़ी, वरीय सलाहकार भीकू हाड़ी, सलाहकार दिनेश हाड़ी, कोषाध्यक्ष दीपक हाड़ी, संगठन सचिव दिनेश हाड़ी, अर्जुन हाड़ी, कार्यालय सचिव दशरथ हाड़ी,मीडिया प्रभारी सागर हाड़ी, रोहित हाड़ी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी को जिलाध्यक्ष किशोर हाड़ी ने माला और पगड़ी पहनाकर बधाई दी । मौके पर जिला अध्यक्ष किशोर हाड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी, महासचिव बूचू हाड़ी उपाध्यक्ष बिरजू हाड़ी, जिला वरीय पदाधिकारी प्रेम हाड़ी, कार्यालय सचिव नारायण हाड़ी, रक्षा मंत्री भोला हाड़ी, प्रकाश हाड़ी, रमेश हाड़ी जगदीश हाड़ी बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए शाखा अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे। आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया । राजकुमार हाड़ी ने कहा कि में निष्ठा पूर्वक समाज के हितों में कार्य करूंगा। कार्यक्रम में काफी संख्या महिला पुरुष उपस्थित थे।