धनबाद/नई दिल्ली:कोयलांचल धनबाद की बेटी खुशबू चौरसिया को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 11 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में हयात सेंट्रिक हाल में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार टोगो गणराज्य के एंबेसी एवं भारत के भूतपूर्व क्रिकेटर एवं 1983 में वर्ल्ड कप विजेता मदनलाल के हाथों प्रदान की गई । कोयलांचल धनबाद की बेटी खुशबू चौरसिया ने न केवल धनबाद का बल्कि पूरे झारखंड प्रदेश का नाम शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। ज्ञात हो की इसके पूर्व खुशबू चौरसिया को राष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार , साउथ इंडिया वूमेनस अचीवमेंट अवार्ड 2025 से भी नवाजा गया था। विदित हो कि अनुपूरम और थिरु कालू कुंदरम में स्थित अमिया कोचिंग सेंटर के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक के रूप में खुशबू चौरसिया ने तमिलनाडु में शैक्षिक परिदृश्य को बदलने क लिए स्वयं को समर्पित कर रखा है । ज्ञात हो की खुशबू चौरसिया के पिता धनबाद में एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र में वरिष्ठ पत्रकार सह ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत है।मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे l
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट