झरिया में डंप से मिला शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका

Share This News

धनबाद के झरिया स्थित जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब डिगवाडीह कांटा घर के समीप आउटसोर्सिंग डंप से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

मृतक की पहचान जेलगोड़ा 7 नंबर खपड़ाधौड़ा निवासी 45 वर्षीय गुड़ु शेख के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह मामला हत्या का हो सकता है। उनका आरोप है कि इलाके में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना पर जोड़ापोखर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी के अनुसार शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं और मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की स्थिति साफ हो पाएगी।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment