अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने मेयर संजीव सिंह को सम्मानित किया

Share This News

धनबाद: रविवार को धनबाद मेयर संजीव सिंह को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने मेयर चूनाव में मन्नतें पूरी होने पर गंगाजल, प्रसाद दिया। साथ ही अंगवस्त्र तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। समाज के सुरेश तिवारी ने बताया कि ज्ञात रहे कि धनबाद मेयर चूनाव में हमारे समाज के झारखण्ड अभिभावक श्रीराम पाण्डेय ने प्रयागराज में मन्नत किये थे कि संजीव सिंह चूनाव में विजयश्री प्राप्त करने पर उन्हें प्रयागराज से गंगाजल तथा प्रसाद देंगे। मौके पर ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सुरेश चंद्र तिवारी, श्याम पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता रामाकांत ओझा, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोहर पाण्डेय, श्रीनाथ तिवारी,मनी उपाध्याय,राजेन्द्र प्रसाद तिवारी,विद्यूत पाण्डेय आदि शामिल हुए।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment