लिन्डसे क्लब एवं पुस्तकालय में अंकन प्रतियोगिता का आयोजन

Share This News

धनबाद :रविवार को धनबाद के 100 साल पुराना लिन्डसे क्लब एव पुस्तकालय के द्वारा पुस्तकालय के प्रांगन मे बसे आंको शीर्षक के तहत अंकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 250 बच्चो ने इस कार्यक्रम मे भाग लिया और अपने दमदार चित्रकरी वहीं बनाकर प्रस्तुत की। सभी ग्रुपों में सबसे अच्छी की गई चित्रकारी को निर्णायक मंडली को द्वारा पहेला वैशाख को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।5 वर्गों में विभाजित इस अंकन में प्रतियोगिता में ग्रुप ए में नर्सरी से यूकेजी, ग्रुप बी में स्टैंडर्ड 1 से 3 तक अपनी इच्छा अनुसार, ग्रुप सी में जंगल का दृश्य, ग्रुप दी में रास्ते में गाने वाले व्यक्ति या गुब्बारे बेचने वाले व्यक्ति का चित्र बनाने के लिए दिया गया था। ग्रुप डी ओपन टू ऑल था। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष अमलेंद्र सिन्हा एव सचिव सलिल विश्वास ने किया ।सुबह 9:30 से 11:30 चलने वाले अंकन प्रतियोगिता को सफल बनाने मे क्लब के सभी सदस्यो ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment