नूतनडीह में जागरूकता की पहल: दिव्यांग बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आगे आए नारायणी ट्रस्ट व अडानी फाउंडेशन

Share This News

धनबाद:नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अडानी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में धनबाद के नूतनडीह क्षेत्र में शनिवार को एक विशेष अवेयरनेस एवं अर्ली इंटरवेंशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं बच्चे शामिल हुए।इस कैंप का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा बच्चों में प्रारंभिक स्तर पर शारीरिक, मानसिक एवं विकास संबंधी समस्याओं की पहचान करना था। इस दौरान विशेषज्ञों की टीम द्वारा छोटे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें कई बच्चों में विकासात्मक, शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं के शुरुआती लक्षण पाए गए।कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट से जुड़ी अनिता अग्रवाल ने कहा समय पर पहचान और सही मार्गदर्शन मिलने से दिव्यांग बच्चों का जीवन पूरी तरह बदला जा सकता है। हमारा प्रयास है कि हर बच्चे तक सही सुविधा और शिक्षा पहुंचे।स्थानीय लोगों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि क्षेत्र में दिव्यांगता से जुड़ी जानकारी और सुविधाओं की अभी भी कमी है। इस पहल से यह स्पष्ट हुआ कि धनबाद के पिछड़े इलाकों में दिव्यांग बच्चों को पर्याप्त सहयोग और अवसर नहीं मिल पा रहा है।अभिभावकों को बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, विशेष शिक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सही कदम उठा सकें।इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और दिव्यांग बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment