हनुमान जयंती पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत, लायंस क्लब ने की सेवा

Share This News

धनबाद : गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर निकाली गई श्री राम शोभा यात्रा का सरायढेला में लायंस क्लब ऑफ धनबाद कोल कैपिटल के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

यह शोभायात्रा भुईंफोड़ मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर, रणधीर वर्मा चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभायात्रा के दौरान लायंस क्लब के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए उन्हें शिकंजी और पानी पिलाकर स्वागत किया। इस सेवा भाव से प्रभावित होकर शोभायात्रा में शामिल लोगों ने क्लब के इस पहल की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष दिलीप सुभीकी, सचिव शेखर प्रसाद, मनोज कुमार वर्णवाल, प्रज्ज्वल भट्टाचार्य, मुकेश वर्मन सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हनुमान जयंती के इस अवसर पर सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment