धनबाद मंडल को मिला नया एसीनियर डीसीएम, मनीष सौरभ ने संभाला पदभार

Share This News

आज दिनांक 02.04.2026 को श्री मनीष सौरभ ने वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक / धनबाद के पद पर विधिवत पदभार ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में इस पद पर कार्यरत श्री मोहम्मद इकबाल का स्थानांतरण धनबाद मंडल में ही वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर किया गया है।

श्री मनीष सौरभ इससे पूर्व पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

वे आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं तथा भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी हैं।

श्री सौरभ को रेलवे प्रशासन में व्यापक अनुभव प्राप्त है। वे धनबाद मंडल में डीटीएम/बरकाकाना, डीओएम धनबाद एवं वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उनके पदभार ग्रहण करने से धनबाद मंडल में वाणिज्यिक गतिविधियों के और अधिक सुदृढ़ होने की अपेक्षा की जा रही है।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment