राज एलेवन क्रिकेट कोचिंग कैम्प टीम ने डीएसए रेलवे की टीम को 14 रनों से हराया

Share This News

धनबाद — रविवार को धनबाद के रेलवे स्टेडियम में डीसीए के सुपर डिवीजन प्लेट ग्रुप के अपने मैच में राज एलेवन क्रिकेट कोचिंग कैम्प की टीम ने डीएसए रेलवे की टीम को 14 रनों से हराया । पहले बैटिंग करते हुए राज एलेवन क्रिकेट कोचिंग कैम्प की टीम ने 46.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान में 197 रन बनाया जिसमे रणधीर सिंह चौधरी ने 53 रन , हसनैन कुरैशी ने 37 और पवन किस्कू ने 32 रनो की पारी खेली। वही दूसरी पारी मे बैटिंग करते हुए डीएसए रेलवे की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 183 रन ही बना पाई उनका एक खिलाड़ी अब्सेंट हर्ट रहा । दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए शाकिब ने 3 , अमित राय, विश्वास कुमार ने 2 – 2 विकेट और उदित चौधरी ने 1 विकेट लिया । आज के मैच में महेश सिंह और
मणिशंकर झा अम्पायर और अंकित जारिका स्कोरर के रूप में मैदान में उपस्थित थे। टीम की इस जीत पर राज एलेवन क्रिकेट कोचिंग कैम्प टीम के अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव दिलशाद खान , उपाध्यक्ष स्वेता किन्नर, मोहसीन खान और इसरारुल हक ने पूरी टीम को बधाई दी।

Leave a comment