Breaking News

शिक्षा व संस्कृति को आत्मसात कर व्यक्ति जीवन में सफलता और सम्मान प्राप्त करता है : हकीम प्रसाद महतो

Share This News

देवघर में कुशवाहा समाज का सम्मेलन में शामिल हुए रविंद्र वर्मा

धनबाद /देवघर: महिला दिवस के अवसर पर झारखंड कुशवाहा महासभा जिला देवघर का एक दिवसीय जिला सम्मेलन का आयोजन मध्य विद्यालय कपसिया के प्रांगण में किया गया। इस सम्मेलन का उदधाटन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान, कोर समिति सदस्य रविंद्र वर्मा, संथाल परगना संयोजक अजीत कुमार मांझी, बोकारो जिला अध्यक्ष सुनील कुमार महतो, अरुण मरिक, राकेश कुमार, फाल्गुनी मरीक, आदि लोगों ने पंचशील दीप प्रज्वलित तथा तथागत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों में फिजुल खर्ची, खर्चीली शादी, मृत्यु भोज आदि को खत्म करने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा ने कहा कि नीति नियत नेतृत्व और नेटवर्क के माध्यम से ही समाज का चौमुखी विकास होगा। महासभा के प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान ने कहा कि हमें समाज के सम्मान के लिए अपनी पहचान जानने और जनाने की जरूरत है। आज जो हमें सम्मान नहीं दे उन्हें मतदान करने की जरूरत नहीं है। कोर समिति सदस्य रविंद्र वर्मा ने कहा कि शिक्षा और संस्कृति को जानकर व्यक्ति जीवन में सफलता और सम्मान को पाता है। सभा को संथाल परगना संयोजक अजीत कुमार मांझी, बोकारो जिला अध्यक्ष सुनील कुमार महतो, लाल मोहन मांझी, रधुनाथ प्रसाद वर्मा, जगरनाथ महतो, सखीचंद्र प्रसाद, भूपाल मरीक, सुभाष कामती, तेज नारायण वर्मा आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी अतिथियों का स्वागत अरूण मरीक ने किया। सम्मेलन की अध्यक्षता लखन लाल मरीक ने किया और संचालन का दायित्व फाल्गुनी मरीक ने निभाई। वहीं सम्मेलन के माध्यम से जिला समिति का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक फाल्गुनी मरीक, अध्यक्ष चंदन कुशवाहा, महासचिव शंकर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजेश मंडल, संयुक्त सचिव राकेश वर्मा, संगठन सचिव अरुण मरीक, उपाध्यक्ष दुखन कापरी,नागेन्द्र कुशवाहा आदि चुनें गये। सम्मेलन में नव गठित समिति का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश कापरी ने किया।

Leave a comment