धनबाद। ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र लिख पीबी एरिया संख्या-7 के अंतर्गत गोपालीचक नंबर-2,खैरा व पुटकी क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा की जा रही ओबी कटिंग से लगातार उड़ रही धूल-गर्दा पर अभिलंब रोक लगाने की मांग। क्षेत्र में दिन-रात उड़ती धूल के कारण लोग सांस लेने में परेशानी,आंखों में जलन और विभिन्न बीमारियों की आशंका से चिंतित हैं।इस गंभीर समस्या का मुख्य कारण आउटसोर्सिंग कंपनियां ओबी कटिंग कर रही हैं,जिससे पूरे इलाके में 24 घंटे धूल-गर्दा का गुबार छाया रहता है। हालात ऐसे हो गए हैं कि घरों के भीतर रखे खाने-पीने के सामान, कपड़े और यहां तक कि पीने के पानी पर भी धूल की मोटी परत जम जाती है। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। वहीं आसपास के पेड़-पौधे जो की लोगों के जीवन रक्षक हेतु ऑक्सीजन देता है उन्हें पेड़ पौधे पर इतना घुल गर्दा बैठ गया है जो स्वयं ही अपनी अस्तित्व को बचाने हेतु ऑक्सीजन खोज रहे हैं,पर्यावरण पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। मंच के अध्यक्ष बबलू सिंह ने अपने पत्र में कहा कि नियम के अनुसार ओबी कटिंग के समय पर्याप्त मात्रा में पानी छिड़काव करना है और कोयला परिवहन के दौरान नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए,ताकि धूल को नियंत्रित किया जा सके। लेकिन कंपनियों द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यहां तक कि बीसीसीएल की ओर से ओबी स्थल तक पानी की पाइपलाइन की व्यवस्था तक नहीं की गई है। मंच के अध्यक्ष श्री सिंह ने बीसीसीएल प्रबंधन व जिला प्रशाशन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाकर धूल-गर्दा पर नियंत्रण किया जाए, अन्यथा बाद होकर हमारी संस्था के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन करते हुए आउटसोर्सिंग कंपनी का चक्का जाम करने के कार्रवाई करने को मजबूर होगी जिसकी सारी जवाब दे ही आउटसोर्सिंग कंपनी और बीसीसीएलव पर होगी। ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और उनका जीवन सुरक्षित रह सके। मंच ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विदित हो कि आश्चर्यजनक रूप से उत्पन्न भयानक काली धुल-गर्दा के आंधी से उक्त क्षेत्र में स्थापित सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले अबोध छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है तथा वे अबोध बच्चे कम उम्र में ही विभिन्न प्रकार के बिमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। गोपालीचक 2 नंबर एवं पुटकी 17 नंबर में कार्यरत आउटसोर्सिंग कम्पनियों के किया-कलापों एवं नियमविरूद्ध कार्य करने से दो व्यक्तियों की जान तक जा चुकी है। मंच ने आवेदन की प्रतिलिपि खान सुरक्षा निदेशक,डीजीएमएस धनबाद,क्षेत्रिय पदाधिकारी,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,धनबाद,डीसी धनबाद, जीएम पीबी एरिया, एसएसपी धनबाद को भी दी हैं।